CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG VYAPAM SKILL TEST 2022:
महत्वपूर्ण जानकारी(Important detail):
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, अटल नगर, रायपुर द्वारा विभिन्न 06 विभागों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर दिनांक 19.12.2021 को सहायक ग्रेड-3 एवं डाटाएंट्री ऑपरेटर पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO21) का आयोजन किया गया था एवं लिखित परीक्षा उपरांत कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रथम चरण परिणाम दिनांक 28.02.2022 को घोषित किया गया । संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO21) के द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा दिनांक 20 अगस्त 2022 (शनिवार) को रायपुर में आयोजित की जायेगी इस सम्बंध में कौशल परीक्षा हेतु “Eligible” अभ्यर्थियों को डाक द्वारा सूचना प्रेषित की गई है।
इसी तरह छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर दिनांक 06.02.2022 को डाटाएंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 पदों हेतु भर्ती परीक्षा (VDAG21) का आयोजन किया गया था एवं लिखित परीक्षा उपरांत कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रथम चरण का परिणाम 31.05.2022 को घोषित किया गया ।
डाटाएंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 (VDAG21) भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा दिनांक 21 अगस्त 2022 (रविवार) को रायपुर में आयोजित की जायेगी इस सम्बंध में कौशल परीक्षा हेतु “Eligible” अभ्यर्थियों को डाक द्वारा सूचना प्रेषित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि(Important Date)CG VYAPAM SKILL TEST 2022
भर्ती परीक्षा का नाम | कौशल परीक्षा दिनांक |
संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO21) | 20 अगस्त 2022 (शनिवार) |
डाटाएंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 (VDAG21) | 21 अगस्त 2022 (रविवार) |
अन्य जानकारी:
- कौशल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 10 दिवस पूर्व उपलब्ध किये जायेंगे।
- अभ्यर्थी अपना लिखित परीक्षा का रोल नंबर एंटर कर ऑनलाइन से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
- परीक्षा दिवस को कृपया डेढ़ घंटा पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे. जिससे आपके मूल पहचान पत्र से पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके।
- जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों पर कौशल परीक्षा हेतु पात्र हुए हैं. वे सभी पदों के लिए पृथक-पृथक प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में जा सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक(Important Link):
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |