CG Vyapam Important Notice 2022: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा सहायक ग्रेड-3, डाटाएंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO22)-2022 के निरस्तीकरण के सम्बंध में महत्वपूर्ण सूचना का प्रकाशन किया गया है।cg vyapam से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त करने के लिए वेबसाइट www.cgjobwala.com पर अवलोकन करते रहे।
महत्वपूर्ण सूचना(Important Notice):-
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न विभागों (1) छ.ग. शासन विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, अटल नगर रायपुर (2) कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ रायपुर (3) छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर (4) नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर सहायक ग्रेड-3, डाटाएंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO22)-2022 का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2022 को किया जाना था ।
शासन के समस्त विभागों/ कार्यालयों में शीघ्रलेखक / डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / स्टेनो टायपिस्ट / सहायक ग्रेड-3 के सीधी भरती के पद पर नियुक्ति हेतु शैक्षणिक योग्यता का पुनर्निर्धारण के सम्बंध में परिपत्र दिनांक 01 फरवरी 2013 के पृष्ठ क्रमांक 2 में आंशिक संशोधन करते हुए डाटा एन्ट्री आपरेटर, स्टेनो टायपिस्ट एवं सहायक ग्रेड-3 की शैक्षणिक योग्यता में कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से को शैक्षणिक योग्यता में जोड़ा गया है एवं पत्र में उल्लेखित है कि सभी प्रशासकीय विभागों द्वारा डाटाएंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टायपिस्ट एवं सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए उनके सेवा भरती नियमों में उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रावधान संशोधन किए जाएं एवं नियमों में संशोधन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति मानते हुए अधिसूचना का प्रारूप विधि विभाग से परिमार्जित कराया जाकर राजपत्र में उसका प्रकाशन किया जाए नियमों में संशोधन उपरात ही विभागों द्वारा उक्त पदों पर भरती की कार्यवाही की जाए। “
शुल्क वापसी(Fess Return)CG Vyapam Important Notice 2022
सामान्य प्रशासन विभाग के उपरोक्त निर्देश के पालनार्थ उपरोक्त विभागों के द्वारा असमर्थता होने के कारण छ.ग. व्यापम द्वारा सहायक ग्रेड-3 डाटाएंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (AGDO22)-2022 को निरस्त किया जा रहा है। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा हेतु दिये परीक्षा शुल्क को उनके खाते में वापस करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
महत्वपूर्ण लिंक(Important Link):-
Cg Vyapam महत्वपूर्ण सूचना- | ➥ डाऊनलोड करे. 📥 |
वेबसाइट- | http://www.cgjobwala.com |
Join Facebook | Join Telegram Channel |
Follow Twitter | Follow Instagram |