CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG SAGES Atmanand School Vacancy 2022 :
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत रायपुर जिला के (1) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा, रायपुर (2) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय लालपुर, रायपुर (3) पी. जी. उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, रायपुर (4) निवेदिता शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरुनानक चौक रायपुर (5) पं.राम सहाय मिश्रा शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोहबा बाजार, रायपुर (6) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना, रायपुर (7) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर, गुढ़ियारी रायपुर (8) आडवानी आर्लिकन शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बीरगांव रायपुर (9) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सारागांव, (10) मातृसदन शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मंदिर हसौद वि.ख. आरंग (11) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय समोदा, वि.ख. आरंग (12) हरिहर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा – नवापारा, वि.ख. अभनपुर (13) जिले के अन्य सेजेस शालाएं (रिक्तियां होने पर) के लिए व्याख्याता / प्रधानपाठक / शिक्षक / सहा. शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
आवेदन करने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप आवेदन करने से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी जिला – रायपुर छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल रायपुर |
पद का नाम | व्याख्याता , शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, लेखापाल, कम्प्यूटर शिक्षक, एवं अन्य पद। |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
नौकरी की श्रेणी | सविंदा |
कुल पदों की संख्या | 232 |
महत्वपूर्ण तिथि: (Important Date)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 13 जुलाई 2022
आवेदन प्रारंभ तिथि: 13 जुलाई 2022 से
आवेदन की अँतिम तिथि : 27 जुलाई 2022 शाम 5 बजे तक।
भेजने का पता : कार्यालय प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015
आवेदन शुल्क ( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति -/- कोई शुल्क नही।
- सामान्य संवर्ग -/- कोई शुल्क नही।
- अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शैक्षणिक पदों के आवेदक को अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह लिखना पढ़ना एवं बोलना आना चाहिए।
- अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थी का जिला स्तर पर रिक्त पद के विरुद्ध पदांकन किया जावेगा।
- जिला स्तरीय चयन समिति गठित कर चयन की प्रक्रिया पूरी की जावेगी।
- लिखित परीक्षा विज्ञापन में अंकित पदों के लिए पृथक-पृथक प्रश्न पत्र के द्वारा ली जायेगी। प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम उनके पद अनुरूप कक्षाओं के पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक अभिरूची के आधार पर ली जायेगी। गैर शैक्षणिक पदो हेतु उनके न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य के आधार, सामान्य ज्ञान आदि को शामिल करते हुए प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्राप्त आवेदन पत्रों के विरूद्ध पदवार उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्रावीण्य क्रम में एक पद के विरुद्ध केवल 20 अभ्यार्थी को ही लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जायेगा एवं शेष आवेदन स्वतः निरस्त माने जायेंगे जिसकी पृथक से सूचना अभ्यार्थी को नहीं दी जावेगी।
- प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर साक्षात्कार हेतु प्रावीण्यता सूची बनाई जायेगी। इस प्रावीण्य के आधार पर 1 पद के विरूद्ध 05 अभियर्थीयों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
- चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को पूरा पढ़े।
वेतनमान (Salary Details):-
व्याख्यता | 38100/- |
शिक्षक | 35400/- |
सहायक शिक्षक | 25300/- |
ग्रंथपाल/सहायक ग्रेड2 | 25300/- |
कंप्यूटर शिक्षक | 35400/- |
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details):-
स्कूल का नाम | पदो के नाम | पदों की संख्या |
सेजेस मोवा | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि. | 18 |
सेजेस लालपुर ,रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,सहायक शिक्षक | 18 |
सेजेस शांति नगर रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि. | 18 |
सेजेस निवेदिता गुरुनानक चौक, रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., | 17 |
सेजेस तिलक नगर गुढ़ियारी रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि. | 18 |
सेजेस बीरगांव रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि. | 18 |
सेजेस सारागांव रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि. | 18 |
सेजेस समोदा आरंग | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि. | 18 |
सेजेस गोबरा नवापारा अभनपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि | 18 |
सेजेस मंदिर हसौद रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला | 20 |
सेजेस सरोना रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला | 20 |
सेजेस महोबा बाजार रायपुर | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला | 21 |
सेजेस कुरा, माना कैम्प, भाठागांव, तिल्दा नेवरा, आरंग | व्याख्यता, शिक्षक,स. शि., कंप्यूटर शि, | 10 |
कुल | 232 |
CG SAGES Atmanand School Vacancy 2022 Age Limit (आयु -सीमा):-
- 01 जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो।
- यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़े वर्गों (गैर-कीमी लेयर) का हो, तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):–
- आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ उपाधि तथा बी. एड प्रशिक्षण अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अको के साथ स्नातक की उपाधि के साथ बीएड अथवा डी.एड./ डी.एल.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) पूर्व. ना. स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम 50% अंको के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी. एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- CG ITI JOBS CSVTU 2022 || स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली Iti एवं Civil Engineer की भर्ती
- 8th pass job in chhattisgarh || जिला आयुर्वेद अधिकारी गरियाबंद में योग सहायक की भर्ती
- IKSV UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 ||इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती
- CG JOB ALERT || सीजी मार्कफेड में निकली MBA Engineering पास वालो के लिये भर्ती
- BIJAPUR PLACEMENT CAMP 2022 || बीजापुर में Accountant एवं Engineer की भर्ती
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- हाई स्कूल/हाई सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- जाति /निवास प्रमाण पत्र।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे(How To Apply):-
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा अन्यथा की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जायेगा।
- आवेदन पत्र संलग्न निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किये जायेंगे, इसके साथ 1. जन्म प्रमाण पत्र / दसवी की अंकसूची छायाप्रति 2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची 3. छ.ग. निवास प्रमाण पत्र 4. शासकीय निकाय / विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र 5. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजयन प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। लिफाफे पर आवेदित पद का नाम अंकित करना अपेक्षित हैं।
- अभ्यर्थी के आवेदन एक विद्यालय एवं एक पद के लिए ही मान्य होगें आवेदन के लिफाफे पर विद्यालय का नाम स्पष्ट करना अनिवार्य होगा विद्यालय का नाम एवं पद (विषय) उल्लेख नही करने पर आवेदन अमान्य होंगे।
महत्वपूर्ण लिंक(CG SAGES Atmanand School Vacancy 2022):-
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
आवेदन फॉर्म | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :- https://t.me/cgjobwala
आवश्यक निर्देश : |
CG SAGES Atmanand School Vacancy 2022 : आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को भली भांति पढ़ने के बाद ही विभाग को आवेदन प्रस्तुत करें। अभ्यर्थी आवेदन करते समय विभाग को किसी भी प्रकार की गलत जानकारी प्रदान ना करें अन्यथा आपके आवेदन को निरस्त किया जा सकता है। आप अपने मित्रों/सहपाठीयो को भी Social Media के माध्यम से Share कर सकते है। |
FAQ(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 रायपुर क्या है?
आत्मानंद स्कूल रायपुर में शैक्षणिक पर भर्ती की जाएगी। सविंदा आधार पर पदों पर भर्ती की जायेगी।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 रायपुर में आवेदन ऑफलाइन या ऑनलाइन है?
आत्मानंद स्कूल रायपुर में ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भर जा सकता है।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 रायपुर में कितने पद है।
आत्मानंद स्कूल भर्ती रायपुर में 232 पदों की भर्ती की जाएगी अन्य पदों की जानकारी के लिए cgjobwala.com में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया है।कृपया वेबसाइट में जाके विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 रायपुर में वेतनमान कितना है?
सभी पदों के अनुसार वेतनमान अलग अलग निर्धारण किया गया है।
-
Raipur government job vacancy
स्वामी आत्मानंद स्कूल रायपुर में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर सविंदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। कुल पदों की संख्या 232 है । दिनांक 27 जुलाई 2022 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।