CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG Placement Camp 2022 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला बलरामपुर में विभिन्न पदों पर प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता धारक प्लेसमेंट में शामिल हो सकते है।
CG Placement Camp 2022 : रोजगार प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भर्ती में शामिल हो सकते है। cg प्लेसमेंट से सम्बन्धित और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgjobwala.com पर प्रतिदिन विजिट जरूर करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बलरामपुर छत्तीसगढ़। |
महत्वपूर्ण तिथि(Important Date)CG Placement Camp 2022:-
साक्षात्कार(walk in interview) की तिथि : 6 जून 2022 सुबह 11 से 4 बजे तक।
स्थान : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी, जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते हैं, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी, चांदो रोड भेलवाडीह बलरामपुर में 06 जून 2022 को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एस.बी.आई. लाईफ द्वारा लाईफ मित्रा के 52 पद, वेतन संभावित 15 हजार तथा पी.ओ.एस.पी. के 45 पद वेतन 10 हजार हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास का भर्ती किया जाना है। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को 3 माह का प्रशिक्षण पश्चात ही वेतन दिये जायेंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नियोजक(निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, बैंक पासबुक की मूल प्रति तथा 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत समय में जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी, चांदो रोड भेलवाडीह बलरामपुर में उपस्थित हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक:-
विज्ञापन देखे | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
जॉब अपडेट्स के लये हमारे whatsapp लिंक जॉइन करे | ➥ Whatsapp Join ➥ Join Telegram Channel |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
Join Facebook | Join Telegram Channel |
Follow Twitter | Follow Instagram |