CG Health Department Vacancy 2022 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ अंतर्गत प्रदेश के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित SNCU हेतु स्वीकृत शिशुरोग विशेषज्ञ (Pediatrician) एवं चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) (संविदा) के रिक्त पदों की भर्ती हेतु वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन राज्य कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़, तृतीय तल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, व्यवसायिक परिसर दक्षिण-पूर्व कार्नर, सेक्टर-27 नवा रायपुर, अटल नगर में किया गया है।
साक्षात्कार में शामिल होने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप साक्षात्कार से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ |
पद का नाम – | विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारी। |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम – | साक्षात्कार। |
नौकरी की श्रेणी – | संविदा भर्ती |
पदों की संख्या – | 88 |
महत्वपूर्ण तिथि: (Important Date)
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 11 मई 2022
- साक्षात्कार की तिथि : 19 एवं 24 मई 2022
आवेदन शुल्क ( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/दिव्यांग – 325₹
- अन्य पिछड़ा वर्ग / सामान्य – 650₹
- अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंकों के आधार पर।
- उम्मीदवारों से कौशल परीक्षा/प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी।
- अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, अनुभव एवं अन्य अर्हता ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक धारित करना आवश्यक है।
- शैक्षणिक योग्यता की अक सूची / जाति प्रमाण पत्र / निवास प्रमाण पत्र / अनुभव प्रमाण पत्र /तकनीकी दक्षता / आयु संबंधी छूट दस्तावेज एवं अन्य विज्ञापन में चाहे गए दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रति एवं स्व सत्यापित छायाप्रति सहित प्रस्तुत करना होगा।
- चयन सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए नीचे दीये विज्ञापन का अवलोकन करें।
वेतनमान (Salary Details):-
दोनों पदो के अलग अलग वेतनमान का निर्धारण किया गया है।
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details):-
पदों के नाम | पदों की संख्या |
शिशुरोग विशेषज्ञ (Pediatrician) | 24 |
चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) | 64 |
कुल | 88 |
CG Health Department Vacancy 2022 Age Limit (आयु -सीमा):-
- रोजगार कार्यलय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- अधिकतम आयु वर्ष में छूट के लिए विज्ञापन को देखे।
- छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का लाभ लेने के विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे ।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):–
शिशुरोग विशेषज्ञ (Pediatrician)
- एम.बी.बी.एस. की उपाधि के साथ शिशुरोग विशेषज्ञ की डिग्री / DNB / डिप्लोमा उपाधि धारक।
- छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन (Live registration in C.G. Medical ( Council) होना अनिवार्य है अपंजीकृत अथवा अन्य राज्यों के मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत आवेदकों को छत्तीसगढ़ राज्य में सेवायें देने की स्थिति में नियुक्ति पश्चात् 45 दिवस के भीतर छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल (C.G. Medical Council) में पंजीयन (Registration) कराना अनिवार्य होगा।
चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer)
- एम.बी.बी.एस. की उपाधि अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त उपाधि धारक (समकक्ष उपाधि में केवल ऐलोपैथी पद्धति की उपाधि ही मान्य होगी) के साथ एक वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
- छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन।
- अन्य जानकारी के लिए विज्ञापन देखे।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- हाई स्कूल/हाई सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण की स्वप्रमाणित छाया प्रति सलग्न करना है।
- एम.बी.बी.एस. के समस्त वर्षों की अंकसूची।
- एम.बी.बी.एस. की डिग्री (स्थायी / अस्थायी) की प्रति।
- शिशुरोग विशेषज्ञ की डिग्री / DNB / डिप्लोमा की प्रति।
- जाति /निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के किये विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे
- आवेदक को आवेदन करने से पहले विज्ञापन का पूर्ण रूप से भली भांति अवलोकन कर लेना चाइए।
- वॉक-इन-इंटरव्यू तिथि में उपस्थित समस्त अभ्यर्थियों को पंजीयन हेतु एक प्रपत्र दी जायेगी। प्रपत्र को भरने के उपरांत पात्रता को सिद्ध करने वाले समस्त दस्तावेजों की प्रतिलिपि-एक सेट (स्वप्रमाणित) संलग्न कर कार्यालय में समय दोपहर 12:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।
- विज्ञापन प्रकाशन तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य हैं अन्यथा आवेदन पत्र तत्काल अस्वीकृत कर दिया जायेगा तथा इस संबंध में कोई पत्र व्यवहार मान्य नहीं किया जायेगा। अर्हता को सिद्ध करने वाले समस्त प्रमाण पत्र आवेदन में संलग्न करना अनिवार्य होगा।
- आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास विगता एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र आदि से संबंधित प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण लिंक( CG Health Department Vacancy 2022)
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ☛ डाउनलोड करे. 📥 |
वेबसाइट | www.cgjobwala.com |
Join Facebook | Join Telegram Channel |
Follow Twitter | Follow Instagram |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :-
FAQ(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ पदों पर भर्ती में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
कुल 88 पदों पर भर्ती की जाएगी।
-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ पदों पर भर्ती में किस माध्यम से भर्ती की जाएगी।
दिनाक 19 एवं 24 मई को साक्षात्कार में शामिल होकर।