CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG BASTAR UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 : शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में रिक्त शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति विनियम, 2022 के प्रावधानानुसार निम्नलिखित तालिका में दर्शित शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर के विभिन्न अध्ययनशालाओं में स्वीकृत प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं व्याख्याता के रिक्त पदों के विरुद्ध शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्यापन कार्य हेतु सहायक प्राध्यापक (संविदा) एवं व्याख्याता (संविदा) की अस्थायी नियुक्ति किया जाना है।
इस हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से विश्वविद्यालय के पोर्टल www.bvvjdpexam.in पर दिनांक 11.07.2022 समय 12.00 बजे अपरान्ह से दिनांक 25.07.2022 समय 23.59 बजे अपरान्ह तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अध्ययनशालावार सहायक प्राध्यापक (संविदा) एवं व्याख्याता (संविदा) की नियुक्ति हेतु रिक्त पदों का विवरण नीचे दिया गया है। आवेदन करने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप आवेदन करने से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर धरमपुरा – 2. जगदलपुर, जिला- बस्तर छत्तीसगढ़, भारत पिनकोड 494001 |
पद का नाम | प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, व्याख्याता |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
नौकरी की श्रेणी | सविंदा भर्ती |
महत्वपूर्ण तिथि(Important Date)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 07 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि : 11 जुलाई 2022 से
अँतिम तिथि : 25 जुलाई 2022 तक।
आवेदन शुल्क ( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – 200 रुपये
- अन्य पिछड़ा वर्ग – 250 रुपये
- सामान्य – 350 रुपये
- अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया(Selection Process)
- चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर होगी चयन हेतु प्रक्रिया कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर में रिक्त शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति विनियम, 2022 के प्रावधानानुसार होगी।
- अभ्यर्थियों का चयन विनियम क्रमांक- 116 शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर में रिक्त शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति विनियम, 2022 के अनुसार विश्वविद्यालय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
- चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को पूरा पढ़े।
वेतनमान(Salary Details):-
पदों के नाम | वेतनमान |
सहायक प्राध्यापक | 40840 रुपये/प्रतिमाह |
व्याख्याता | 27740 रुपये/प्रतिमाह |
रिक्तियों का विवरण(Vacancy Details):-
अध्ययनशालाओं में स्वीकृत प्राध्यापक के रिक्त पदों के विरूद्ध:
अध्ययन शाला का नाम | पदों की संख्या |
शिक्षा अध्ययनशाला | 01 |
कम्प्यूटर अनुप्रयोग अध्ययनशाला | 01 |
प्रबंधन अध्ययन शाला | 01 |
कुल | 03 |
अध्ययनशालाओं में स्वीकृत सह प्राध्यापक के रिक्त पदों के विरूद्ध:
अध्ययन शाला का नाम | पदों की संख्या |
शिक्षा अध्ययनशाला | 01 |
कम्प्यूटर अनुप्रयोग अध्ययनशाला | 02 |
प्रबंधन अध्ययन शाला | 02 |
कुल | 05 |
अध्ययनशालाओं में स्वीकृत व्याख्याता रिक्त पदों के विरूद्ध:
अध्ययन शाला का नाम | पदों की संख्या |
शिक्षा अध्ययनशाला | 04 |
कम्प्यूटर अनुप्रयोग अध्ययनशाला | 03 |
प्रबंधन अध्ययन शाला | 03 |
कुल | 10 |
CG BASTAR UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 Age Limit(आयु – सीमा):-
- आयु सीमा के लिए विज्ञापन पूरा पढ़े।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):-
- सहायक प्राध्यापक / व्याख्याता के पद पर चयन हेतु यू.जी.सी. / ए.आई.सी.टी.ई./ एन.सी.टी.ई. के अद्यतन संशोधित विनियम / छ.ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती हेतु तैयार किये गये नियम में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार होगा।
- प्राध्यापक एवं सह प्राध्यापक के स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध सहायक प्राध्यापक (संविदा) की नियुक्ति किया जाना है। अतः संबंधित विषय में सहायक प्राध्यापक / व्याख्याता के पद पर चयन हेतु यू.जी.सी. / ए.आई.सी.टी.ई./एन.सी.टी.ई. के अद्यतन संशोधित विनियम / छ.ग. शासन, उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती हेतु तैयार किये गये नियम में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार होगा।
- CG ITI JOBS CSVTU 2022 || स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली Iti एवं Civil Engineer की भर्ती
- 8th pass job in chhattisgarh || जिला आयुर्वेद अधिकारी गरियाबंद में योग सहायक की भर्ती
- IKSV UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 ||इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती
- CG JOB ALERT || सीजी मार्कफेड में निकली MBA Engineering पास वालो के लिये भर्ती
- BIJAPUR PLACEMENT CAMP 2022 || बीजापुर में Accountant एवं Engineer की भर्ती
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- 10 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची 12 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची
- स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा के समस्त सेमेस्टर / वर्षों की अंकसूची ।
- संबंधित रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
- छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित प्रति में।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे(How To Apply):-
- विश्वविद्यालय के पोर्टल www.bvvjdpexam.in पर जाना होगा।
- ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् आवेदन का प्रिंट आउट / हार्ड कॉपी एवं संलग्न किये जाने वाले समस्त अनिवार्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित सुस्पष्ट छायाप्रति सीलबंद ए-4 साईज लिफाफे में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि के 05 दिवस के भीतर अर्थात दिनांक 30.07-2022 तक कार्यालयीन समयावधि में कुलसचिव, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर जिला- बस्तर छत्तीसगढ़ पिन-494001 को पंजीकृत डॉक / स्पीड पोस्ट / कोरियर के माध्यम से प्रेषित करना अनिवार्य होगा।
- अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र के संबंध में कोई सूचना नहीं दी जायेगी एवं ऐसे आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेगे।
- आवेदन पत्र के लिफाफे पर “विज्ञापन क्रमांक एवं आवेदित पद का नाम बड़े व स्पष्ट अक्षरों में लिखा जाकर रेखांकित (अंडरलाईन) करे। लिफाफे पर इस विवरण के बगैर प्राप्त आवेदनों पर कोई कार्यवाही संभव नहीं होगा ।
महत्वपूर्ण लिंक(CG BASTAR UNIVERSITY RECRUITMENT 2022):
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
आवेदन फॉर्म | ➥ यहाँ क्लिक करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :- https://t.me/cgjobwala
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQs):
-
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर भर्ती क्या है?
CG BASTAR UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 में प्राध्यापक , व्याख्याता पदों पर सविंदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
-
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
CG BASTAR UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 में अंतिम तिथि 25 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
-
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में कितनी रिक्तियां जारी की गयी है?
CG BASTAR UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 में 18 पदों पर भर्ती की जाएगी।