CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 : स्वामी आत्मानंद शास, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छ0ग0 के मूल निवासी, योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 आवेदन करने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप आवेदन करने से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह सदस्य सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला – जशपुर (छ.ग.) |
पद का नाम | व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड3, ग्रन्थपाल, भृत्य , प्रयोगशाला सहायक |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
नौकरी की श्रेणी | सविंदा |
कुल पदों की संख्या | 35 |
महत्वपूर्ण तिथि(Important Date)
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 02 अगस्त 2022
- आवेदन प्रारंभ तिथि : 02 अगस्त 2022 से
- आवेदन अँतिम तिथि : 16 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक।
आवेदन शुल्क( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति -/- कोई शुल्क नही।
- सामान्य संवर्ग -/- कोई शुल्क नही।
- अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- साक्षात्कार / कौशल परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- आवेदन एवं चयन प्रक्रिया तथा रिक्त पदों के आरक्षण के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिये पृथक-पृथक मानव संसाधन (शैक्षणिक / गैर शैक्षणिक) सेट-अप प्रत्येक विद्यालय को पृथक-पृथक ईकाई मानकर स्वीकृत किया गया है, जिसपर नियुक्ति का अधिकार संबंधित विद्यालय की प्रबंधन एवं संचालन समिति को दिया गया है। चयन प्रक्रिया के सरलीकरण, कोविठ-19 प्रोटोकॉल के पालन, श्रम एवं संसाधन की बचत, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा पात्र एवं उत्कृष्ट अभ्यर्थियों को अधिकाधिक अवसर प्रदान करने की दृष्टि से एकीकृत ऑनलाईन आवेदन लिये जा रहे हैं। अतः जिले के समस्त विद्यालयों हेतु स्वीकृत कुल पदों का विषयवार योग करते हुये (प्रवर्गवार एवं विषयवार एकीकृत मेरिट सूची तैयार कर) अधिकतम 05 गुना तक, अभ्यर्थियों को साक्षात्कार / कौशल परीक्षा हेतु आहूत किया जावेगा न्यूनतम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के भारांश एवं साक्षात्कार तथा कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको का योग कर अंतिम एकीकृत मेरिट सूची तैयार की जावेगी तथा अंतिम गेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दर्शित प्राथमिकता क्रमानुसार विद्यालयों में पदस्थ किया जायेगा।
- दस्तावेज सत्यापन हेतु एकीकृत कुल पद के विरुद्ध भारांष आधारित मेरिट क्रम में अधिकतम 07 गुना तक, अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों की जाँच / सत्यापन हेतु आहूत किया जायेगा।
- चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को पूरा पढ़े।
वेतनमान(Salary Details):-
व्याख्यता | 38100/- |
शिक्षक | 35400/- |
सहायक ग्रेड3 | 25300/- |
कंप्यूटर शिक्षक, | 35500/- |
ग्रथपाल | 22400/- |
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details):-
व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड3, ग्रन्थपाल, भृत्य , प्रयोगशाला सहायक – 35 पद
इन्हें भी देखे:
- CG ITI JOBS CSVTU 2022 || स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली Iti एवं Civil Engineer की भर्ती
- 8th pass job in chhattisgarh || जिला आयुर्वेद अधिकारी गरियाबंद में योग सहायक की भर्ती
- IKSV UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 ||इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती
- CG JOB ALERT || सीजी मार्कफेड में निकली MBA Engineering पास वालो के लिये भर्ती
- BIJAPUR PLACEMENT CAMP 2022 || बीजापुर में Accountant एवं Engineer की भर्ती
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 Age Limit (आयु -सीमा):-
- संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर को छोड़कर) महिलाओं. निःशक्तजन, शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा किन्तु सभी देय छूटों को मिलाकर उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
संविदा भर्ती हेतु महत्वपूर्ण निर्देश:
- आवेदकों द्वारा अपनी संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
- अंग्रेजी माध्यम से शैक्षणिक योग्यता ग्रहण करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी न्यूनतम अहर्तादायी बोर्ड / विश्वविद्यालयीन परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण की है, और उन्हें किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में समकक्ष पद एवं विषय पर अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कार्य का 05 वर्ष लगातार सेवा का अनुभव रखते हो, उनके आवेदन पर भी विचार किया जा सकेगा।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):–
- आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- व्याख्याता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित हो।
- शिक्षक : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित संकाय/ विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक उत्तीर्ण बी.एड. अनिवार्य हो एवं टी.ई.टी. (पूर्व माध्यमिक) उत्तीर्ण हो।
- कंप्यूटर शिक्षक : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में बी.ई. (आई.टी. / कम्प्यूटर साइंस), बीएस.सी. (आई.टी. / कम्प्यूटर) बी.सी.ए. में से कोई एक में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक उत्तीर्ण हो।
- अन्य पदों हेतु कृपया विज्ञापन पूरा पढ़े।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- हाई स्कूल/हाई सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- जाति /निवास प्रमाण पत्र।
- स्नातक की अंकसूची।
- स्नाकोत्तर की अंकसूची।
- डी. एड. / डी.एल.एड. / बी.एड. की अंकसूची।
- टी.ई.टी. की अंकसूची।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे(How To Apply):-
- आनलाइन आवेदन गुगल के माध्यम से भरा जायेगा।
- अभ्यर्थियों को एक से अधिक पद के लिये पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
- अभ्यर्थी, किसी भी पद पर आवेदन के पूर्व अपनी पात्रता एवं आवेदित पद हेतु वांछित न्यूनतम अर्हता का परीक्षण स्वयं कर लेवें, त्रुटिपूर्ण आवेदन, भ्रामक या गलत जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी को भर्ती के किसी भी चरण में अपात्र घोषित किया जा सकता है तथा नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। केवल आवेदन कर देने मात्र से ही अभ्यर्थी का आवेदित पद पर चयन का अधिकार नहीं होगा।
- अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की मूल प्रति सत्यापन के समय प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जायेगा तथा संबंधित अभ्यर्थी को साक्षात्कार / कौषल परीक्षा / चयन हेतु अपात्र किया जा सकेगा।
महत्वपूर्ण लिंक(CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022):-
विभागीय विज्ञापन(Notification) | डाउनलोड करे |
आवेदन फॉर्म व्याख्याता प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) एवं शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं सहायक शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक ग्रंथपाल/व्यायाम शिक्षक/कंप्यूटर शिक्षक/प्रयोगशाला सहायक/सहायक ग्रेड 02/सहायक ग्रेड 03 पद पर आवेदन हेतु लिंक भृत्य एवं चौकीदार पद पर आवेदन हेतु लिंक | डाऊनलोड करे लिंक 1 लिंक 2 लिंक 3 लिंक 4 लिंक 5 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | यहां क्लिक करे |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :- https://t.me/cgjobwala
आवश्यक निर्देश : CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 : आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को भली भांति पढ़ने के बाद ही विभाग को आवेदन प्रस्तुत करें। अभ्यर्थी आवेदन करते समय विभाग को किसी भी प्रकार की गलत जानकारी प्रदान ना करें अन्यथा आपके आवेदन को निरस्त किया जा सकता है। आप अपने मित्रों/सहपाठीयो को भी Social Media के माध्यम से Share कर सकते है।