CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 : संचालक, लोक शिक्षण, छ०ग० रायपुर, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर तथा समय-समय पर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राजनांदगांव जिले में संचालित 12 स्वामी आत्मानंद शास, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छ0ग0 के मूल निवासी, योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 आवेदन करने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप आवेदन करने से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव, (छग) |
पद का नाम | व्याख्याता, प्रधानपाठक (पूर्व माध्य शाला), प्रधानपाठक (प्राथ.शाला), शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल। |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
नौकरी की श्रेणी | सविंदा |
कुल पदों की संख्या | 90 |
महत्वपूर्ण तिथि(Important Date)
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 03 अगस्त 2022
- आवेदन प्रारंभ तिथि : 03 अगस्त 2022 से
- आवेदन अँतिम तिथि : 12 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक।
आवेदन शुल्क( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति -/- कोई शुल्क नही।
- सामान्य संवर्ग -/- कोई शुल्क नही।
- अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- चयन प्रक्रिया का आधार प्रावीण्य सूची होगी साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा प्रावधान नहीं होगा। अभ्यर्थियों के पात्र पाये जाने पर मेरिट के आधार पर प्रक्रिया पूर्ण किया जायेगा।
- चयनित संविदा कर्मचारी द्वारा नियुक्ति उपरांत कदाचरण / अनुशासनहीनता में लिप्त होने पर नियुक्तिप्राधिकारी के द्वारा सुनवाई का अवसर देते हुए संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को पूरा पढ़े।
वेतनमान(Salary Details):-
व्याख्यता | 38100/- |
शिक्षक | 35400/- |
प्रधानपाठक (पूर्व माध्य शाला), | 35400/- |
कंप्यूटर शिक्षक, | 35500/- |
ग्रथपाल | 22400/- |
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details):-
पदों के नाम | कुल पदों की संख्या |
व्याख्याता, प्रधानपाठक (पूर्व माध्य शाला), प्रधानपाठक (प्राथ.शाला), शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल। | 90 |
इन्हें भी देखे:
- CG ITI JOBS CSVTU 2022 || स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली Iti एवं Civil Engineer की भर्ती
- 8th pass job in chhattisgarh || जिला आयुर्वेद अधिकारी गरियाबंद में योग सहायक की भर्ती
- IKSV UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 ||इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती
- CG JOB ALERT || सीजी मार्कफेड में निकली MBA Engineering पास वालो के लिये भर्ती
- BIJAPUR PLACEMENT CAMP 2022 || बीजापुर में Accountant एवं Engineer की भर्ती
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 Age Limit (आयु -सीमा):-
- संविदा भर्ती के लिए आवेदक की आयु की गणना दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष अनिवार्य है। आयु की पुष्टि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंकसूची से की जाएगी। आयु सीमा में उपलब्ध छुट छ०ग० शासन द्वारा जारी आदेशों / निर्देशों के अधीन होगी।
संविदा भर्ती हेतु महत्वपूर्ण निर्देश:
- आवेदकों द्वारा अपनी संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
- अंग्रेजी माध्यम से शैक्षणिक योग्यता ग्रहण करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी न्यूनतम अहर्तादायी बोर्ड / विश्वविद्यालयीन परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण की है, और उन्हें किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में समकक्ष पद एवं विषय पर अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कार्य का 05 वर्ष लगातार सेवा का अनुभव रखते हो, उनके आवेदन पर भी विचार किया जा सकेगा।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):–
- आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- व्याख्याता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित हो।
- प्रधानपाठक : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में किसी भी संकाय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण. बी. एड. प्रशिक्षित हो एवं टी. ई.टी. (पूर्व माध्यमिक) उत्तीर्ण हो।
- शिक्षक : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित संकाय/ विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक उत्तीर्ण बी.एड. अनिवार्य हो एवं टी.ई.टी. (पूर्व माध्यमिक) उत्तीर्ण हो।
- कंप्यूटर शिक्षक : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में बी.ई. (आई.टी. / कम्प्यूटर साइंस), बीएस.सी. (आई.टी. / कम्प्यूटर) बी.सी.ए. में से कोई एक में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक उत्तीर्ण हो।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- हाई स्कूल/हाई सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- जाति /निवास प्रमाण पत्र।
- स्नातक की अंकसूची।
- स्नाकोत्तर की अंकसूची।
- डी. एड. / डी.एल.एड. / बी.एड. की अंकसूची।
- टी.ई.टी. की अंकसूची।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे(How To Apply):-
- उक्त आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनादगांव के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डॉक के द्वारा / कार्यालय में उपस्थित होकर कक्ष क्रमांक- 108 में जमा कर सकते है निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र अस्वीकार होंगे। जिस पर कोई विचार नही किया जायेगा।
- अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किए जायेंगे, जिला स्तरीय चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे, अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक(CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022):-
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
आवेदन फॉर्म | ➥ डाऊनलोड करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :- https://t.me/cgjobwala
आवश्यक निर्देश : |
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 : आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को भली भांति पढ़ने के बाद ही विभाग को आवेदन प्रस्तुत करें। अभ्यर्थी आवेदन करते समय विभाग को किसी भी प्रकार की गलत जानकारी प्रदान ना करें अन्यथा आपके आवेदन को निरस्त किया जा सकता है। आप अपने मित्रों/सहपाठीयो को भी Social Media के माध्यम से Share कर सकते है। |