CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 : संचालक, लोक शिक्षण, छ०ग० रायपुर, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर तथा समय-समय पर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर / जगदलपुर / बकावण्ड में 04 नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में निम्नानुसार शिक्षक संवर्ग एवं अन्य पद को संविदा नियुक्ति से भरा जाना है इस हेतु योग्य उम्मीदवारों से विज्ञापन में निहित शर्तों के अन्तर्गत निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किये गए है।
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 आवेदन करने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप आवेदन करने से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) जिला बस्तर जगदलपुर (छत्तीसगढ़) |
पद का नाम | व्याख्याता , शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, लेखापाल, कम्प्यूटर शिक्षक, |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
नौकरी की श्रेणी | सविंदा |
कुल पदों की संख्या | 73 |
महत्वपूर्ण तिथि: (Important Date)
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 26 जुलाई 2022
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 26 जुलाई 2022 से
- आवेदन की अँतिम तिथि : 10 अगस्त 2022 तक।
आवेदन शुल्क ( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति -/- कोई शुल्क नही।
- सामान्य संवर्ग -/- कोई शुल्क नही।
- अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शैक्षणिक पदों के आवेदक को अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह लिखना पढ़ना एवं बोलना आना चाहिए।
- अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थी का जिला स्तर पर रिक्त पद के विरुद्ध पदांकन किया जावेगा।
- जिला स्तरीय चयन समिति गठित कर चयन की प्रक्रिया पूरी की जावेगी।
- मेरिट अनुक्रम के आधार पर एक पद के विरूद्ध 5 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा।
- जिस हेतु आवेदकों को एन.आई.सी. के वेब पोर्टल के माध्यम से उनके मोबाईल नम्बर (व्हाट्स एप्प नम्बर) एवं ई-मेल आई०डी० पर सूचना पृथक से दी जायेगी। सभी आवेदक अपना मोबाईल नम्बर (वाटसएप्प नम्बर ) एवं ई-मेल आई०डी० अपने आवेदन में अनिवार्य रूप से दर्शायें।
- साक्षात्कार हेतु आमंत्रित आवेदकों को अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतिया 02-02 सेटों में लाना अनिवार्य होगा।
- चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को पूरा पढ़े।
वेतनमान (Salary Details):-
व्याख्यता | 38100/- |
शिक्षक | 35400/- |
सहायक शिक्षक | 25300/- |
ग्रंथपाल/सहायक ग्रेड2 | 25300/- |
कंप्यूटर शिक्षक | 35400/- |
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details):-
स्कूलों के नाम | पदों का नाम | पदों की संख्या |
SAGES करौंडोला(भानपुरी) | व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल | 18 |
SAGES बकावण्ड | व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल | 18 |
SAGES धरमपुरा | व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल | 18 |
SAGES नानगुर | व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल | 19 |
इन्हें भी देखे:
- CG ITI JOBS CSVTU 2022 || स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली Iti एवं Civil Engineer की भर्ती
- 8th pass job in chhattisgarh || जिला आयुर्वेद अधिकारी गरियाबंद में योग सहायक की भर्ती
- IKSV UNIVERSITY RECRUITMENT 2022 ||इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती
- CG JOB ALERT || सीजी मार्कफेड में निकली MBA Engineering पास वालो के लिये भर्ती
- BIJAPUR PLACEMENT CAMP 2022 || बीजापुर में Accountant एवं Engineer की भर्ती
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 Age Limit (आयु -सीमा):-
- आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जावेगी उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं परीक्षा की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा उम्र में शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा।
संविदा भर्ती हेतु महत्वपूर्ण निर्देश:
- आवेदकों द्वारा अपनी संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
- अंग्रेजी माध्यम से शैक्षणिक योग्यता ग्रहण करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी न्यूनतम अहर्तादायी बोर्ड / विश्वविद्यालयीन परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण की है, और उन्हें किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में समकक्ष पद एवं विषय पर अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कार्य का 05 वर्ष लगातार सेवा का अनुभव रखते हो, उनके आवेदन पर भी विचार किया जा सकेगा।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):–
- आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंको के साम स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी०ए० प्रशिक्षित संस्कृत एवं हिन्दी विषय हेतु अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने की बाध्यता शिथिल रहेगी।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ उपाधि तथा बी. एड प्रशिक्षण अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अको के साथ स्नातक की उपाधि के साथ बीएड अथवा डी.एड./ डी.एल.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) पूर्व. ना. स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम 50% अंको के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी. एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको के साथ अंग्रेजी माध्यम से कम्प्यूटर साइंस / आई.टी. में बी.एस.सी./बी.ई./बी. टेक/बी.सी.ए. योग्यता।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- हाई स्कूल/हाई सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- जाति /निवास प्रमाण पत्र।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे(How To Apply):-
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरे जाएंगे।
- आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन पूरा पढ़े उसके बाद ही आवेदन करना चाहिए।
- एक से अधिक पद हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। आवेदक को लिफाफा के उपर सुस्पष्ट अक्षरों में आवेदित पद का नाम एवं विषय का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण लिंक(CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022):-
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
आवेदन फॉर्म | ➥ डाऊनलोड करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :- https://t.me/cgjobwala
आवश्यक निर्देश : |
CG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022 : आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को भली भांति पढ़ने के बाद ही विभाग को आवेदन प्रस्तुत करें। अभ्यर्थी आवेदन करते समय विभाग को किसी भी प्रकार की गलत जानकारी प्रदान ना करें अन्यथा आपके आवेदन को निरस्त किया जा सकता है। आप अपने मित्रों/सहपाठीयो को भी Social Media के माध्यम से Share कर सकते है। |
FAQ(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बस्तर क्या है?
आत्मानंद स्कूल बस्तर में शैक्षणिक पर भर्ती की जाएगी। सविंदा आधार पर पदों पर भर्ती की जायेगी।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बस्तर में आवेदन ऑफलाइन या ऑनलाइन है?
आत्मानंद स्कूल बस्तर में ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर जा सकता है।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बस्तर में कितने पद है।
आत्मानंद स्कूल भर्ती बस्तर में 73 पदों की भर्ती की जाएगी अन्य पदों की जानकारी के लिए cgjobwala.com में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया है।कृपया वेबसाइट में जाके विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बस्तर में वेतनमान कितना है?
सभी पदों के अनुसार वेतनमान अलग अलग निर्धारण किया गया है।
-
Bastar government job vacancy
स्वामी आत्मानंद स्कूल बस्तर में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर सविंदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। कुल पदों की संख्या 73 है । दिनांक 10 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते है ।