CGJOBWALA On Whatsapp Group : Join Now
CG Atmanand School Bemetara Vacancy 2022 : छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी अटल नगर रायपुर के आदेश क्रमांक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरबीजा बेरला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक थानखम्हरिया वि.ख. साजा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक साजा वि.ख. साजा एवं शासकीय हाईस्कूल सिंधौरी दि.ख. बेमेतरा जिला बेमेतरा का संचालन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति देवरबीजा / बालक पानखम्हरिया / बालक साजा / सिंघारी जिला बेमेतरा के द्वारा किया जाना है। उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के इन विद्यालयों में अस्थायी रूप से निम्नांकित पद के लिए सविदा / प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से बाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
आवेदन करने से पहले आवेदक शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा का भली भांति अवलोकन कर ले।भर्ती सम्बंधित और अधिक जानकारी नीचे दी गयी है ।आप आवेदन करने से पूर्व विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे। और अधिक लेटेस्ट जॉब के लिए यहाँ क्लिक करे।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय अध्यक्ष / कलेक्टर, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति देवरबीजा / बालक थानखम्हरिया / बालक साजा / सिंधौरी जिला – बेमेतरा छत्तीसगढ़ |
पद का नाम | शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्याख्यता, ग्रंथपाल,कंप्यूटर शिक्षक एवं अन्य पद। |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
नौकरी की श्रेणी | सविंदा भर्ती |
कुल पदों की संख्या | 80 |
महत्वपूर्ण तिथि: (Important Date)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 29 जून 2022
अँतिम तिथि : 13 जुलाई 2022 शाम 5 बजे तक।
पता : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा. वि. स. एवं जिला बेमेतरा (छ.ग.) पिन 491335
आवेदन शुल्क ( Application Fees)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – 50 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट।
- सामान्य संवर्ग /अन्य पिछड़ा वर्ग – 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट।
- अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- विज्ञापित पद पूर्णतः शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति के अधीन है। इन पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का शासन के पद पर नियमितीकरण अथवा संविलियन का दावा नहीं किया जा सकेगा।
- आवेदित पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। यदि अभ्यर्थी के प्राप्तांक समान हो तो समान अंक वाले सभी अभ्यर्थीयों को साक्षात्कार / कौशल परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जावेगा।
- प्रतिक्षा सूची से अभ्यर्थियों के चयन एवं नियुक्ति की स्थिति में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में पदस्थापना हेतु दिए गये प्राथमिकता क्रम को विचार में नहीं लिया जावेगा। प्रतिक्षा सूची से नियुक्ति, पूर्णत पदों की रिक्तता के आधार पर होगी।
- आवेदित पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। यदि अभ्यर्थी के प्राप्तांक समान हो तो समान अंक वाले सभी अभ्यर्थीयों को साक्षात्कार / कौशल परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जावेगा।
- चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को पूरा पढ़े।
वेतनमान (Salary Details):-
सभी पदों के अनुसार वेतनमान – 38100, 35400, 25300, एवं 22400 रुपये निर्धारित है।
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details):-
पदो के नाम | पदों की संख्या |
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरबीजा, वि.ख. बेरला | 20 |
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय थानखम्हरिया, वि.ख. साजा | 20 |
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा, वि.ख. साजा | 20 |
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंधौरी, वि.ख. बेमेतरा | 20 |
कुल | 80 |
CG Atmanand School Bemetara Vacancy 2022 Age Limit (आयु -सीमा):-
- आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए (संविदा नियुक्ति हेतु) आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी आयु गणना हेतु 10वीं की अंकसूची संलग्न करना अनिवार्य होगा।
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification):–
- मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में सम्बन्धित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित।
- अन्य विषयो के शैक्षणिक योग्यता हेतु विज्ञापन देखें।
- अन्य जानकारी के।लिए विज्ञापन को भी देखे।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required):-
- हाई स्कूल/हाई सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- जाति /निवास प्रमाण पत्र।
- निगम मंडल /शासकीय सेवा निगम / उपक्रम में कार्यरत हैं, उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी / कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूर करे।
आवेदन कैसे करे(How To Apply):-
- प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन किया जाना अनिवार्य होगा एक आवेदन पर एक से अधिक पद उल्लेखित करने की स्थिति में आवेदन स्वतः निरस्त माना जायेगा।
- अंग्रेजी माध्यम / हिन्दी माध्यम के विज्ञापित समस्त पदों हेतु आवेदकों को निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से प्राप्त किया गया हो की सत्यापित छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
- आवेदन पत्रों में संलग्न शैक्षणिक योग्यता तथा शिक्षा का माध्यम सही होने के संबंध में 10 रू. के स्टाम्प पेपर पर नोटराईज्ड शपथ पत्र आवेदन के साथ सलग्न करना अनिवार्य होगा।
- आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ स्व प्रमाणित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ ही अनारक्षित संवर्ग हेतु 100 रु. अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति हेतु 50. शुल्क का बैंक ड्राप्ट (जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के नाम से) आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
- आवेदकों द्वारा 10 रु. का टिकट लगा हुआ पता सहित लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण लिंकCG Atmanand School Bemetara Vacancy 2022
विभागीय विज्ञापन(Notification) | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
आवेदन फॉर्म | ➥ डाउनलोड करे 📥 |
अन्य लेटेस्ट जॉब के लिए | ➥ यहां क्लिक करे 📥 |
वेबसाइट 🌐 | www.cgjobwala.com |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े :- https://t.me/cgjobwala
FAQ(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बेमेतरा क्या है?
आत्मानंद स्कूल बेमेतरा में शैक्षणिक पर भर्ती की जाएगी। सविंदा आधार पर पदों पर भर्ती की जायेगी।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बेमेतरा में आवेदन ऑफलाइन या ऑनलाइन है?
आत्मानंद स्कूल में शैक्षणिक पदों में दिनाक 13 जुलाई 2022 तक निर्धारित है।
-
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बेमेतरा में कितने पद है।
आत्मानंद स्कूल भर्ती बेमेतरा में
80 पदों की भर्ती की जाएगी अन्य पदों की जानकारी के लिए cgjobwala.com में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया है।कृपया वेबसाइट में जाके विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें। -
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2022 बेमेतरा में वेतनमान कितना है?
वेतनमान 38100, 53400, 35400, एवं 22400 रुपये निर्धारित किया गया है।